Balaram Makol Congress: पानीपत के राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। निवर्तमान पार्षद बलराम मकौल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सूत्रों के मुताबिक, वे कल अपनी कांग्रेस में आधिकारिक एंट्री की घोषणा कर सकते हैं।

विधानसभा चुनाव में थे कांग्रेस के खिलाफ
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बलराम मकौल कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र बुल्ले शाह के खिलाफ खड़े थे और उन्होंने रोहिता रेवड़ी का समर्थन किया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी रणनीति बदली और कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।
पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी
बलराम मकौल ने अपनी धर्मपत्नी को वार्ड 19 (महिला आरक्षित) से कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ाने की योजना बनाई है। इससे राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं और स्थानीय राजनीति में बड़ा असर पड़ सकता है।
राजनीतिक संकेत और संभावनाएं
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बलराम मकौल का कांग्रेस में शामिल होना आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, उनकी पिछली नीतियों को देखते हुए कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में हलचल मच सकती है।