BJP

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की 2 कमेटियां, कुलदीप बिश्नोई दोनों में तो किरण, रणजीत, गब्बर व जिंदल कहीं भी नहीं

बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है।

प्रदेश चुनाव समिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों और सीएम नायब सैनी सहित कुल 20 नेताओं को शामिल किया गया है।

WhatsApp Image 2024 08 10 at 7.32.13 PM

चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को बनाया गया है। कुलदीप बिश्नोई को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। वह पहले हिसार से लोकसभा टिकट न मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रहे थे।

Whatsapp Channel Join

कुलदीप बिश्नोई को दोनों में समितियों का संयोजक बनाया गया है। वहीं किरण चौधरी, रणजीत चौटाला, अनिल विज(गब्बर) व नवीन जिंदल को भी समिति में जगह नहीं दी गई है।

कुलदीप बिश्नोई को मिली प्रमुख भूमिका

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को भाजपा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्रदेश चुनाव समिति का सदस्य और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। कुलदीप बिश्नोई, जो हिसार से लोकसभा टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे थे, अब भाजपा के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

किरण चौधरी और श्रुति चौधरी को नहीं मिली जगह

लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से अपनी बेटी श्रुति चौधरी को टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी को भाजपा ने किसी भी समिति में जगह नहीं दी है।

अनिल विज को भी झटका

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सैनी को सीएम बनाने के बाद नाराज चल रहे अनिल विज को भी भाजपा ने समिति में शामिल नहीं किया है। पूर्व गृह मंत्री और राज्य में भाजपा के प्रमुख नेता माने जाने वाले विज को इस फैसले से झटका लगा है।

नवीन जिंदल को भी नहीं मिली जगह

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल को भी किसी समिति में जगह नहीं दी गई है। उनकी मां सावित्री जिंदल कुलदीप बिश्नोई के गढ़ हिसार से विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भी नजरअंदाज किया गया है।

सुनीता दुग्गल को दी गई जगह

सिरसा से लोकसभा टिकट काटे जाने से नाखुश चल रही पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को भाजपा ने दोनों समितियों में जगह दी है। हालांकि, उनकी जगह AAP से आए अशोक तंवर को टिकट दी गई थी, लेकिन वे चुनाव हार गए थे।

WhatsApp Image 2024 08 10 at 7.32.14 PM

रणजीत चौटाला को भी झटका

पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला को भी भाजपा ने किसी समिति में शामिल नहीं किया है। न ही उनकी कुलदीप बिश्नोई और कैप्टन अभिमन्यु के खिलाफ दी गई रिपोर्ट को तरजीह दी गई है।

राव इंद्रजीत और सुधा यादव दोनों शामिल

अहीरवाल बेल्ट में भाजपा के दो कट्टर विरोधी नेता, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, दोनों को समिति में शामिल किया गया है। ये दोनों एक-दूसरे के कट्टर विरोधी माने जाते हैं।

इस चुनाव समिति में कुल 32 सदस्यों को शामिल किया गया है। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने एक पत्र जारी कर कहा कि ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

अन्य खबरें