raped a woman after trapping

Sonipat में शादीशुदा युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर महिला से किया Rape, शादी का दिया झांसा

बड़ी ख़बर सोनीपत

Sonipat में एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला को प्रेमजाल में फंसाकर(trapping her in a love trap) दुष्कर्म(Rape) का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि युवक उसको शादी का झांसा देकर(false hope of marriage) ले गया था। वारदात को पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना बड़ी में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड(Police remand) पर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना बड़ी में शिकायत दी थी कि वह एक कम्पनी में काम करती थी। कम्पनी से आते जाते समय उसकी मुलाकात मिथुन उर्फ लवराज से होती थी। वह सोनीपत के ही गांव दातौली का ही रहने वाला है। मुलाकात होने के बाद उसने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इसके बाद वह जब भी लवराज ने शादी की बात करती तो वह उसे बहाना बनाकर टालने लगा। हर बार वह जल्द शादी करने का झांसा देता था। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

raped a woman after trapping - 2

महिला ने बताया कि इस बीच उसे पता चला कि मिथुन उर्फ लवराज पहले से ही शादीशुदा है। वह शादी के नाम पर उसे धोखे में रखकर कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। थाना बड़ी में महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया था। थाना बड़ी के जांच अधिकारी एसआई श्रीनिवास ने मामले की जांच शुरू की।

Whatsapp Channel Join

raped a woman after trapping - 3

काउंसिलिंग कारवाई

महिला के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए। लीगल ऐड व महिला विशेषज्ञ से उसकी काउंसिलिंग कारवाई। इस बीच पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी मिथुन उर्फ लव राज निवासी दतौली जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।

अन्य खबरें