बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आईपीएल 2024 के दौरान हुए हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक दिन बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। अब खबर आ रही है कि King khan को मोतियाबिंद हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने 29 जुलाई को अपनी आंखों का इलाज मुंबई में कराया था। जहां एक अस्पताल में उनका ऑपरेशन ठीक से नहीं हुआ। लेकिन अब आगे के इलाज के लिए शाहरुख खान अमेरिका जाएंगे। शाहरुख खान का बीते कुछ दिनों से मुंबई में इलाज चल रहा था। जहां एक्टर को पता चला कि उन्हें मोतियाबिंद है। शाहरुख को दोनों आंख में दिक्कत हो रही थी। अब एक आंख का ट्रीटमेंट एक्टर ने भारत में कराया है। वहीं दूसरी आंख के इलाज के लिए एक्टर अब एक्टर अमेरिका जाएंगे।
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 में उन्होंने 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में पठान, जवान और डंकी दी थी। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। उनकी फिल्म पठान और जवान ने तो बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वे किंग में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। वहीं, अभिषेक बच्चन फिल्म में विलेन का रोल कर रहे है। बताया जा रहा है कि शाहरुख ने मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म 2025 में रिलीज होगी।