अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने महज छह दिनों में 1000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर नया इतिहास रच दिया है। यह फिल्म अब तक की सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 ने बाहुबली 2, जवान, पठान, कल्कि 2898 AD और RRR जैसी सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
![Pushpa 2 ने उड़ा दिया गर्दा, फिल्म ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा 2 8ferc1l pushpa](https://citytehelka.in/wp-content/uploads/2024/12/8ferc1l_pushpa-2_625x300_05_December_24.webp)
यह फिल्म 1500 करोड़ से ज्यादा भी कमा सकती है। अगर ऐसा होता है तो पुष्पा 2 इंडियन फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। पुष्पा 2 के आधिकारिक पेज ने फिल्म की 1000 करोड़ की कमाई पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था Pushpa2 ने सिर्फ 6 दिनों में 1000 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है।
![Pushpa 2 ने उड़ा दिया गर्दा, फिल्म ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा 3 Pushpa 2 the rule 1733462851120 1733891805764](https://citytehelka.in/wp-content/uploads/2024/12/Pushpa_2_the_rule_1733462851120_1733891805764.webp)
दुनियाभर में क्रेज देखने को मिला
फिल्म ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 10 दिनों में 1000 करोड़ कमाए थे। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने लाल चंदन के तस्कर पुष्पा राज का किरदार निभाया है, जबकि फहाद फासिल ने पुलिस ऑफिसर भंवर सिंह शेखावत की भूमिका में दमदार अभिनय किया है। रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल के बीच की टकराव ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया है। इस फिल्म का क्रेज देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। पुष्पा 2 दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर छाने के लिए पूरी तरह से छा गई है।
![Pushpa 2 ने उड़ा दिया गर्दा, फिल्म ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा 4 Pushpa 2 Allu arjun 1000 crore Mail 1](https://citytehelka.in/wp-content/uploads/2024/12/Pushpa-2-Allu-arjun-1000-crore-Mail-1.webp)
पहले दिन से रिकॉर्ड कमाई
पहले दिन: ₹294 करोड़
दूसरे दिन: ₹449 करोड़
तीसरे दिन: ₹621 करोड़
चौथे दिन: ₹829 करोड़
पांचवें दिन: ₹922 करोड़
छठे दिन: 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
![Pushpa 2 ने उड़ा दिया गर्दा, फिल्म ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा 5 allu arjun pushpa 2 photo](https://citytehelka.in/wp-content/uploads/2024/12/allu-arjun-pushpa-2-photo-1024x576.webp)
भगदड़ के दौरान हुई थी महिला की मौत
हैदराबाद में 4 दिसंबर को Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे की हालत नाजुक है। जिसके बाद अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया।
![Pushpa 2 ने उड़ा दिया गर्दा, फिल्म ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा 6 Untitled design 10](https://citytehelka.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-design-10-1024x576.jpg)
महिला अपने पति और बच्चों के साथ फिल्म देखने गई थी। अचानक एक्टर अल्लू अर्जुन थिएटर पहुंचे, जिससे फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए। महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुश्किल घड़ी में मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं
इस घटना के बाद, अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं। परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे और व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलेंगे। उनका दिल इस घटना से बुरी तरह टूट गया है।
![Pushpa 2 ने उड़ा दिया गर्दा, फिल्म ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा 7 Screenshot 2024 12 05 10 49 37 92 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12](https://citytehelka.in/wp-content/uploads/2024/12/Screenshot_2024-12-05-10-49-37-92_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.webp)
वह मृतक महिला के परिवार वालों को 25 लाख रुपए की मदद देंगे। अल्लू ने वीडियो के लास्ट में फैंस से कहा कि आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारी फिल्मों का आनंद लेते समय सतर्क रहें, ध्यान रखें और फिल्म देखने के बाद सुरक्षित घर पहुंचे। एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटे में पुष्पा 2 के 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए थे। फिल्म ने भारत में पहले ही दिन 10 करोड़ रुपए का एडवांस कलेक्शन किया था। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा करीब 12 करोड़ रुपए था।
![Pushpa 2 ने उड़ा दिया गर्दा, फिल्म ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा 8 1733341257 1](https://citytehelka.in/wp-content/uploads/2024/12/1733341257-1-1024x683.jpg)
5 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म
पुष्पा-2 पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म में एक बार फिर अल्लू अर्जुन, पुष्पाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के अवतार में दिख रही हैं। फिल्म की कहानी जबरदस्त है और क्लाइमैक्स उससे भी ज्यादा शानदार है। इसी वजह से ऑडियंस फिल्म को काफी पसंद कर रही है।