jacqueline fernandez

बहरीन के प्रिंस और साजिद खान से अफेयर, Salman संग जुड़ा नाम, तिहाड़ के कैदी से प्यार!

Top Cinema Stories Bollywood Stars बॉलीवुड मनोरंजन

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में विदेशों से आई Actress का सिक्का खूब चला है। कैटरीना कैफ, नोरा फतेही और एमी जैक्सन किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इनके अलावा एक विदेशी एक्ट्रेस है, जिसने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी और ग्लैमरस लुक से छाप छोड़ी। इस एक्ट्रेस का विवादों से नाम जुड़ा रहा है। इसके साथ ही उनका नाम Salman खान की गर्लफ्रेंड के तौर पर लिया गया।

इस एक्ट्रेस का नाम जैकलीन फर्नांडिस हैं। इस खूबसूरत अदाकारा का नाम बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान से लेकर जेल में बंद महाठग के साथ नाम जुड़ा रहा। श्रीलंका की रहने वाली ने बहरीन में पढ़ाई की। उनके पिता श्रीलंका में म्यूजिशियन हैं, जबकि मां मलेशियाई मूल की हैं। साल 2006 में जैकलीन मिस श्रीलंका यूनिवर्स बनी थीं। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2009 में कदम रखा था।

images 6 1

अलादीन फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

Whatsapp Channel Join

जैकलीन फर्नांडिस ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अलादीन’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख भी थे। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। जैकलीन फर्नांडिस ‘मर्डर 2’, ‘हाउसफुल 2’, ‘रेस 2’, ‘किक’, ‘हाउसफुल 3’, ‘रेस 3’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इस दौरान जैकलीन का नाम सलमान खान से भी जुड़ चुका है। साल 2014 में सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म ‘किक’ में कास्ट किया था।

untitled 2021 06 16t124158147 1623827607

सलमान खान के साथ शुरु हुई अफेयर की चर्चा

उसी समय दोनों के बीच अफेयर की चर्चा शुरु हई थी। समय दोनों के बीच अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि, जैकलीन फर्नांडिस कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि सलमान खान सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। वहीं, पिछले काफी समय से ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। ठग तो उन्हें जेल से खत भी लिखता रहता है जिसकी शिकायत वो पुलिस से कर भी चुकी हैं।

01 07 2019 jak 19361434

90 हजार करोड़ का मालिक हार बैठा था दिल

इन सबसे पहले जैकलीन बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा संग रिलेशनशिप में रहीं। 90 हजार करोड़ का मालिक उन पर दिल हार बैठा था। दोनों का रिश्ता 10 साल तक चला लेकिन फिर दोनों की राहें जुदा हो गई। भारत में सलमान खान-सुकेश चंद्रशेखर के अलावा साजिद खान से भी उनका नाम जुड़ा।

jacqueline fernandez main

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की नजदीकियां फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी और फिर ब्रेक अप की खबर भी आ गई। कहा तो ये भी जाता है कि बहरीन प्रिंस से अलग होने की वजह 15 साल बड़े साजिद से नजदीकी रही।

अन्य खबरें