weather update
Breaking News
  • हरियाणा में कई जिलों में देर रात से बारिश, ओले और आंधी
  • झज्जर, सिरसा, महेंद्रगढ़, जींद, सोनीपत में तूफान से पेड़ गिरे, बिजली गुल
  • 3-4 मई को 25-50% बारिश का अलर्ट, तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी

Weather-haryana: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है और बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। हिसार, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, भिवानी, अंबाला, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह और फरीदाबाद में अलग-अलग समय पर बारिश और तेज हवाओं का असर देखा गया। झज्जर में आंधी के कारण पेड़ उखड़ गए, पलवल में बिजली गुल हो गई और सिरसा के रानियां क्षेत्र में सड़कों पर आधा फीट तक पानी भर गया।

download 11

चरखी दादरी और सोनीपत में बादल छाए रहे, वहीं जींद में रात 11 बजे आंधी-तूफान और सुबह 3 बजे से बारिश हुई। सोनीपत में रात 1 बजे बारिश और अब तक आंधी चल रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। 3 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद और सिरसा में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में बारिश की संभावना 25% तक सीमित है। 4 मई को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

download 10

इस बीच गुरुवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में औसतन 2.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पानीपत और सिरसा में अधिकतम वृद्धि 0.8 डिग्री की रही।

Whatsapp Channel Join