Untitled design 2025 01 14T090355.362

Congress: कल बदल जाएगा कांग्रेस मुख्यालय का पता: अकबर रोड नहीं, अब होगा 9 कोटला रोड, सोनिया गांधी करेंगी उद्घाटन

दिल्ली राजनीति

New Delhi कांग्रेस पार्टी के इतिहास में 15 जनवरी, 2025 एक नई शुरुआत का दिन होगा, जब पार्टी का नया मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’  9, कोटला रोड  नई दिल्ली में औपचारिक रूप से उद्घाटित किया जाएगा। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी नए भवन का उद्घाटन करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

पिछले लगभग पांच दशकों से पार्टी का मुख्यालय 24, अकबर रोड पर स्थित था, लेकिन अब इसे बदलकर 9, कोटला रोड कर दिया गया है। ‘इंदिरा भवन’ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसे कांग्रेस की बढ़ती संगठनात्मक और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

congress 2

पुराना मुख्यालय रहेगा बरकरार

Whatsapp Channel Join

बताया जा रहा है कि कांग्रेस अपने पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड को पूरी तरह से खाली नहीं करेगी। शुरुआत में प्रशासनिक, लेखा औ र कुछ अन्य विभागों को नए मुख्यालय में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई जैसे अग्रिम संगठनों के कार्यालय भी नए भवन में शिफ्ट किए जा सकते हैं।

कांग्रेस की नई पारी की शुरुआत

नए मुख्यालय के उद्घाटन को कांग्रेस के लिए नई पारी की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। यह पार्टी की प्रशासनिक और रणनीतिक क्षमता को नई दिशा देगा और संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। ‘इंदिरा भवन’ को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक कार्यों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

अन्य खबरें