प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी से जुड़े फर्जी कुंभ पोस्ट की पहचान, Social Media पर बढ़ रही अफवाहें

दिल्ली उत्तर प्रदेश

Social Media पर एक बार फिर प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से एक फर्जी पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि प्रियंका गांधी ने सांसद बनने के बाद कुंभ मेले के दौरान शाह स्नान पर होने वाले सरकारी खर्च पर आपत्ति जताई है। दावा था कि प्रियंका ने कहा, “भारत मूर्खों का देश है जहां सरकार लोगों के पीने के पानी पर नहीं बल्कि ढोंगी और पाखंडियों के शाही स्नान पर करोड़ों का खर्च करती है।”

फैक्ट चेक:

बूम ने इस पोस्ट की पड़ताल की और पाया कि यह दावा गलत है। यह पोस्ट प्रियंका गांधी के नाम से एक फर्जी एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से किया गया था। बूम की जांच में यह भी सामने आया कि इस पोस्ट का संबंध प्रियंका गांधी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से नहीं है। प्रियंका गांधी का वास्तविक एक्स हैंडल @priyankagandhi है, जबकि वायरल स्क्रीनशॉट में दिखाए गए यूजरनेम में अंतर था।

Whatsapp Channel Join

ee228859 8151 4043 a952 e4efe8c7f8b1

पहले से ही वायरल था पोस्ट:

बूम ने पुराने पोस्ट की जांच की और पाया कि यह फर्जी स्क्रीनशॉट 2019 में पहले ही इंटरनेट पर मौजूद था, जबकि प्रियंका गांधी ने 10 फरवरी 2019 को एक्स पर अपना आधिकारिक अकाउंट शुरू किया था।

इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह पोस्ट 2025 के महाकुंभ मेला के संदर्भ में फर्जी तरीके से प्रियंका गांधी से जोड़कर फैलाया जा रहा था।

Read More News…..