Sidhu Moosewala

Sidhu Moosewala के माता-पिता ने शेयर की बेटे शुभदीप की पहली तस्वीर, भावुक फैंस हुए

मनोरंजन बॉलीवुड

दिवंगत पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala के माता-पिता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने छोटे बेटे शुभदीप का चेहरा पहली बार दिखाया। सिद्धू के निधन के बाद बलकौर सिंह और चरण कौर ने IVF के जरिए अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है।

तस्वीर में बलकौर सिंह और चरण कौर अपने नन्हे बेटे शुभदीप को गोद में लिए हुए हैं। शुभदीप पिंक रंग की पगड़ी पहने हुए और बड़ी मुस्कान के साथ गोदी में बैठा है। तस्वीर को देखकर फैंस नन्हें शुभदीप की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं और हर कोई उनकी नजर उतार रहा है।

बलकौर सिंह ने इस तस्वीर के साथ पंजाबी में एक भावुक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने भगवान के आशीर्वाद और सभी भाइयों-बहनों की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि सिद्धू के निधन के बाद यह छोटा रूप उनके जीवन में एक नई रोशनी लेकर आया है।

Whatsapp Channel Join

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या 2022 में गोली मारकर कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, उनके मर्डर का पूरा प्लान कई बार फेल हुआ था, लेकिन अंततः गोल्डी बराड़ नामक गैंगस्टर के इशारे पर उनकी हत्या कर दी गई।

अन्य खबरें