Add a heading 37

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर STF का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर रोमिल वोहरा एनकाउंटर में ढेर, दो जवान घायल

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ यमुनानगर तिहरे हत्याकांड और शांतनु मर्डर केस का मुख्य आरोपी था रोमिल वोहरा
➤ STF को मिली थी गुप्त सूचना, जवाबी फायरिंग में हुआ एनकाउंटर
➤ मुठभेड़ में STF के दो जवान घायल, अस्पताल में भर्ती


Romil Vohra encounter: गुरुग्राम के दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर मंगलवार को हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। STF ने कुख्यात और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर रोमिल वोहरा को एक मुठभेड़ में मार गिराया। इस कार्रवाई में STF के दो जवान भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोमिल वोहरा पर यमुनानगर में तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर केस में शामिल होने के संगीन आरोप थे।

STF के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रोमिल दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर एक इलाके में छिपा है। सूचना मिलते ही अंबाला STF की टीम ने इलाके की घेराबंदी की और ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही STF की टीम रोमिल को पकड़ने पहुंची, उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में STF ने भी फायरिंग की और गंभीर रूप से घायल होने के बाद रोमिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Whatsapp Channel Join

DSP अमन कुमार (STF अंबाला) ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक रोमिल पर हरियाणा पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था और वह 22 साल की उम्र में ही हत्या, लूट और फिरौती जैसे संगीन अपराधों में शामिल हो चुका था।

रोमिल यमुनानगर के अशोक विहार का रहने वाला था और BA तक शिक्षित था। उसके खिलाफ दर्जनों केस दर्ज थे और पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी। उसने बीते 8 महीनों में चार हत्याएं की थीं।