➤ हरियाणा सरकार ने HPS अधिकारियों के 49 तबादलों व नियुक्तियों के आदेश जारी किए
➤ कई अधिकारियों को DSP से ACP और ACB यूनिट में किया गया ट्रांसफर
➤ चरखी दादरी, गुरुग्राम, नारनौल, सिरसा, फरीदाबाद समेत कई जिलों में बड़े बदलाव
हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा पुलिस सर्विस (HPS) के 49 अधिकारियों के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में कई DSP को अन्य जिलों में ट्रांसफर किया गया है, जबकि कई को ACB, CID और SCB जैसे विशेष यूनिट्स में तैनात किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
हरियाणा सरकार ने HPS अधिकारियों की एक लंबी लिस्ट जारी कर कई जिलों व इकाइयों में तबादले और नियुक्तियां की हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में 49 HPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से किए गए हैं!
तबादलों का यह निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हाल में ली गई पुलिस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। जिन जिलों से डीएसपी को हटाया गया है, वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब मानी गई थी और शिकायतें अधिक थीं। इसके साथ-साथ कई ऐसे स्थानों पर भी अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लंबे समय से खाली चल रहे थे।
इस फेरबदल के जरिये सरकार ने न सिर्फ कमजोर हो चुकी प्रशासनिक पकड़ को दुरुस्त करने की कोशिश की है, बल्कि लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियों के साथ फील्ड में उतारा है। पुलिस विभाग के आंतरिक सुधार और पब्लिक ग्रीवेंस पर आधारित इस लिस्ट को सुधारवादी और सख्त कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है।
विवेक चौधरी को DSP होडल पलवल बनाया गया है, जबकि कुलदीप कुमार को ACP गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। विनोद शंकर और देवेंद्र नैन को DSP हांसी के पद पर भेजा गया है। भारत भूषण को DSP नारनौल और रमेश कुमार अरोड़ा को DSP चरखी दादरी बनाया गया है।
अमित भाटिया को ACP गुरुग्राम, कमलदीप राणा को DSP नारवाना, विक्रमजीत सिंह को DSP CID हरियाणा और वरुण दहिया को ACP फरीदाबाद भेजा गया है। संजीव कुमार अब ACP फरीदाबाद होंगे और राज सिंह को DSP सिरसा की जिम्मेदारी दी गई है।
जयपाल को DSP 3rd IRB सुनारिया रोहतक, नरेंद्र सिंह को DSP 2nd बटालियन HAP मधुबन और सुकर पाल को DSP ACB (हरियाणा) भेजा गया है। पृथ्वी सिंह को DSP नूंह बनाया गया है जबकि सुरेंद्र कुमार अब ACP झज्जर होंगे।
शाकिर हुसैन को DSP CID, मनीषा को DSP HPA मधुबन, गीता झारकर को DSP HPA मधुबन, शमशेर सिंह को DSP 4th बटालियन HAP और राजदीप मोर को ACP सोनीपत बनाया गया है।
शिव अर्चन को ACP झज्जर, शमशेर सिंह को ACP गुरुग्राम और संजीव गौर को DSP CID नियुक्त किया गया है। जितेंद्र कुमार को DSP भिवानी, राजेश कुमार को DSP नूंह, संदीप कुमार को DSP सिरसा और विकास कृष्णन को DSP करनाल की जिम्मेदारी दी गई है।
देवेंद्र कुमार को DSP 5th बटालियन HAP, प्रदीप कुमार को ACP सोनीपत, धर्मबीर सिंह को ACP झज्जर, अभिमन्यु लोहान को ACP गुरुग्राम और महेश कुमार को DSP नूंह बनाया गया है।
जय भगवान को DSP भिवानी, गोरख पाल को DSP असंध करनाल, महाबीर सिंह को DSP नीलोखेड़ी, रजत गुलिया को DSP यमुनानगर और पवन कुमार को DSP रेवाड़ी भेजा गया है।
नायब सिंह को DSP SCB, अमन यादव को ACP पंचकूला, आत्माराम को DSP पानीपत, नवीन संधू को DSP SCB, विपिन अहलावत को DSP SCRB और नवीन शर्मा को DSP SCB नियुक्त किया गया है।
हार्दिक सिंह को DSP PTC सुनारिया रोहतक, विकास कुमार को DSP SCB, जय प्रकाश को DSP 1st IRB भोंडसी और अमित कुमार को ACP सोनीपत की जिम्मेदारी दी गई है।
ये सभी तबादले शासन की नीति और प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार किए गए हैं।
इन एचपीएस अधिकारियों को मिला नया दायित्व
1. विवेक चौधरी - डीएसपी होडल (पलवल)
2. कुलदीप कुमार - एसीपी गुरुग्राम
3. विनोद शंकर - डीएसपी हांसी
4. देवेंद्र नैन - डीएसपी हांसी
5. भारत भूषण - डीएसपी नारनौल
6. रमेश कुमार अरोड़ा - डीएसपी चरखी दादरी
7. अमित भाटिया - एसीपी गुरुग्राम
8. कमलदीप राणा - डीएसपी नरवाना
9. विक्रमजीत सिंह - डीएसपी सीआइडी (मुख्यालय)
10. वरुण कुमार दहिया - एसीपी फरीदाबाद
11. संजीव कुमार - एसीपी फरीदाबाद
12. राज सिंह - डीएसपी सिरसा
13. जय पाल - डीएसपी तृतीय बटालियन आइआरबी सुनारिया (रोहत)
14. नरेंद्र सिंह - डीएसपी द्वितीय बटालियन एचएपी मधुबन
15. शुकर पाल - डीएसपी एंटी करप्शन ब्यूरो (मुख्यालय)
16. पृथ्वी सिंह- डीएसपी नूंह
17. सुरेंद्र कुमार - एसीपी झज्जर
18. शाकिर हुसैन - डीएसपी सीआइडी मुख्यालय
19. मनीषा - डीएसपी एचपीए मधुबन
20. गीतिका जाखड़ - डीएसपी एचपीए मधुबन
21. शमशेर सिंह - डीएसपी चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन
22. राजदीप मोर - एसीपी सोनीपत
23. शिवा अर्चन - एसीपी झज्जर
24. शमशेर सिंह - डीएसपी सीआइडी मुख्यालय
25. संजीव गौड़ - डीएसपी भिवानी
26. जितेंद्र कुमार - डीएसपी नूंह
27. राजेश कुमार - डीएसपी सिरसा
28. संदीप कुमार - डीएसपी करनाल
29. विकास कृष्ण - डीएसपी पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन
30. देवेंद्र कुमार - एसीपी सोनीपत
31. प्रदीप कुमार - एसीपी झज्जर
32. धर्मबीर सिंह - एसीपी गुरुग्राम
33. अभिमन्यु लोहान - डीएसपी नूंह
34. महेश कुमार - डीएसपी भिवानी
35. जय भगवान - डीएसपी एचपीए मधुबन
36. गोरख पाल - डीएसपी असंध (करनाल)
37. महाबीर सिंह - डीएसपी नीलोखेड़ी
38. रजत गुलिया - डीएसपी यमुनानगर
39. पवन कुमार - डीएसपी रेवाड़ी
40. नायब सिंह - डीएसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय
41. अमन यादव - एसीपी पंचकूला
42. आत्मा राम - डीएसपी पानीपत
43. नवीन संधू - डीएसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय
44. विपिन कुमार अहलावत - डीएसपी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो मुख्यालय
45. नवीन शर्मा - डीएसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय
46. हरदीप सिंह - डीएसपी पीटीसी सुनारिया
47. विकास कुमार - डीएसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय
48. जय प्रकाश - डीएसपी प्रथम बटालियन आईआरबी भोंडसी
49. अमित कुमार - एसीपी सोनीपत।