➤ छह माह के अवकाश पर भेजने का फार्मूला, HAU छात्रों का आंदोलन शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद स्थगन की ओर
➤ VC बी.आर. काम्बोज को लेकर सरकार का रुख साफ:छह के अवकाश पर भेजा, जांच के बाद ही निर्णय
➤ छात्र नेताओं की प्रेसवार्ता: जब तक छुट्टी कन्फर्म नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा
HAU Protest: हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) हिसार में पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब स्थगन की ओर बढ़ रहा है। छात्र नेताओं ने प्रेसवार्ता कर कहा कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वीसी बी.आर. काम्बोज की छह माह की छुट्टी पर भेज दिया गया है। जांच शुरू है। हालांकि छात्र नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक वीसी की छुट्टी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
बता दें कि छात्र संगठन HAU प्रशासन द्वारा स्कॉलरशिप पॉलिसी में बदलाव, LDV सीट्स की कटौती और लाठीचार्ज के विरोध में बीते दो सप्ताह से आंदोलनरत थे। इस दौरान पुलिस लाठीचार्ज में दर्जनों छात्र घायल भी हुए थे, जिसे लेकर सरकार की भारी आलोचना हुई।
छात्रों का कहना है कि लाठीचार्ज की जिम्मेदारी वीसी बी.आर. काम्बोज़ की है, और जब तक उन्हें पद से नहीं हटाया जाता, निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। इसी मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठे थे और अब उन्होंने महिपाल ढांढा से वार्ता के बाद अस्थायी तौर पर आंदोलन को शांत रखने का संकेत दिया है।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा छात्रों को आश्वास्त की अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई है, जिसमें LDV सीट्स की बहाली, स्कॉलरशिप मुद्दे का समाधान और निष्पक्ष जांच कमेटी का गठन शामिल है। सरकार जल्द ही इस मामले में अंतिम निर्णय लेकर छात्रों को सूचित करेगी।
अब तक आंदोलन में क्या-क्या हुआ – पूरा टाइमलाइन:
20 मई 2025:
HAU प्रशासन द्वारा UG छात्रों की स्कॉलरशिप पॉलिसी में बदलाव किया गया। छात्रों का आरोप था कि इससे गरीब तबके को मिलने वाली आर्थिक मदद प्रभावित हुई।
25 मई 2025:
छात्रों ने LDV (लाइवलिहुड डेवलपमेंट वैल्यू) की कुछ सीट्स कटौती का मुद्दा उठाया। कहा गया कि बिना कोई नोटिस दिए 40% से अधिक सीट्स हटा दी गईं।
1 जून 2025:
छात्र संगठनों ने यूनिवर्सिटी गेट पर धरना शुरू किया। विभिन्न कॉलेजों से छात्र HAU में जुटने लगे।
5 जून 2025:
छात्रों ने VC से मिलने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई।
8 जून 2025:
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इसमें 2 दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए। इसी घटना ने आंदोलन को उग्र बना दिया।
9-12 जून 2025:
छात्र संगठनों ने VC बी.आर. काम्बोज की बर्खास्तगी की मांग शुरू कर दी। प्रदर्शन अब भूख हड़ताल में बदल गया।
15 जून 2025:
छात्रों के समर्थन में विभिन्न किसान संगठन और युवा संगठन भी आ गए।
20 जून 2025:
हरियाणा सरकार ने बातचीत के लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा को जिम्मेदारी दी।
22 जून 2025:
छात्र नेताओं और शिक्षा मंत्री के बीच चंडीगढ़ में बैठक हुई। छात्रों को आश्वासन मिला कि VC को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
24 जून 2025:
छात्र नेताओं ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वे आंदोलन स्थगित कर सकते हैं, बशर्ते VC की छुट्टी की लिखित पुष्टि मिले।