- 64563-64 नंबर की अंबाला-अंदौरा मेमू ट्रेन का विस्तार हिसार तक किया गया, जो अब जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र होते हुए चलेगी।
- कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (KUK) में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुबह 6 बजे तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
- रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, आज से ट्रेन सेवा प्रतिदिन शुरू।
Hisar-Andoura MEMU extended
हरियाणा के जींद जिले के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के अंदौरा के बीच चलने वाली 64563-64 मेमू ट्रेन का अब विस्तार हिसार तक कर दिया गया है, जो कि नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए अंदौरा तक जाएगी।
रेलवे बोर्ड द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और आज से इस नई विस्तारित ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है। इससे जींद जिले से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (KUK) में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सबसे अधिक फायदा होगा।
नरवाना से यह ट्रेन सुबह 4:10 बजे रवाना होकर 5:55 बजे कुरुक्षेत्र पहुंच जाएगी। इससे विद्यार्थी समय पर यूनिवर्सिटी की कक्षाओं में शामिल हो पाएंगे। शाम को यह ट्रेन 8:30 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होकर रात 9:45 बजे नरवाना पहुंचेगी, जिससे अप-डाउन करने वाले छात्रों को आने-जाने में सहूलियत होगी।
ट्रेन टाइम टेबल: अंबाला से हिसार (64564)
- अंबाला से प्रस्थान: 7:35 PM
- कुरुक्षेत्र: 8:30 PM
- कैथल: 9:04 PM
- नरवाना: 9:55 PM
- जाखल: 11:30 PM
- उकलाना: 12:00 AM
- बरवाला: 12:35 AM
- रायपुर: 1:05 AM
- हिसार आगमन: 1:30 AM
ट्रेन टाइम टेबल: हिसार से अंबाला (64563)
- हिसार से प्रस्थान: 2:25 AM
- बरवाला: 2:47 AM
- उकलाना: 3:02 AM
- नरवाना: 4:20 AM
- कैथल: 4:50 AM
- कुरुक्षेत्र: 6:10 AM
- अंबाला आगमन: 7:40 AM
रेलवे स्टेशन अधीक्षक रणधीर नैन ने बताया कि चंडीगढ़ से हिसार तक नई ट्रेन सुविधा की योजना के तहत इसकी व्यवहारिकता जाँची गई और इसके विस्तार को हरी झंडी मिल गई है।