सुशील कुमार गुप्ता एक प्रख्यात शिक्षाविद्, कृषिविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुशील कुमार पिछले कुछ दशकों से मुख्य रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।
सुशील गुप्ता के शैक्षणिक संस्थान दिल्ली और हरियाणा भर में 15,000 छात्रों को सेवा प्रदान करते हैं। लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का जुनून सुशील गुप्ता को आम आदमी पार्टी में ले गया।
सुशील कुमार गुप्ता का जीवन
सुशील कुमार का जन्म 1मई ,1961 को जींद , हरियाणा में हुआ। उनके पिता का नाम श्री कलीराम गुप्ता और माता का नाम श्रीमती नरैनी देवी था। यह बेहद दुःख की बात है कि सुशील के माता व पिता दोनों का ही स्वर्गवास हो चुका है।
सुशील अब अपनी पत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी गुप्ता और अपने 1 बेटे, अपनी 2 बेटियों के साथ अपने गृहनगर दिल्ली में रहते हैं।
प्रारंभिक शिक्षा
सुशील ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हायर सेकेंडरी, बॉयज एच एस स्कूल, डी-ब्लॉक जनकपुरी, नई दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से 1979 में बी कॉम और 1982 में एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की।
2009 में सुशील गुप्ता ने गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर हरिद्वार से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।
सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ
सुशील कुमार गुप्ता ने पिछले कुछ दशकों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सुशील मुख्य रूप से दिल्ली और हरियाणा में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल चलाने वाले कई धर्मार्थ संगठनों से जुड़े हुए हैं।
मुख्य व्यवसाय
सुशील कुमार दिल्ली के आसपास विभिन्न स्कूलों के मालिक हैं। गुप्ता दिल्ली के गंगा समूह के संस्थानों के मालिक हैं और उनका संचालन करते हैं। सुशील गुप्ता के शैक्षणिक संस्थान दिल्ली और हरियाणा भर में 15,000 छात्रों को सेवा प्रदान करते हैं।उनके महाराजा अग्रसैन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज हर साल हजारों रोगियों को मुफ्त सेवा प्रदान करते हैं। इन संस्थानों के माध्यम से उनके द्वारा दिए गए योगदान ने उन्हें उन सभी लोगों का सम्मान और प्रशंसा अर्जित की है जो उनके धर्मार्थ कार्यों से लाभान्वित हुए हैं।
राजनीतिक करियर की शुरुआत
सुशील ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से जुड़ कर की। वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मोती नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। लेकिन उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव के दौरान सुशील घोषित संपत्ति के साथ दिल्ली के दूसरे सबसे अधिक अमीर उम्मीदवार थे।

गुप्ता कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी समिति के सदस्य रह चुके हैं। इसके बाद सुशील दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव और दिल्ली राज्य व्यापारी कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे। सुशील 25 वर्षों से पंजाबी बाग क्लब के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा, वह पिछले 13 वर्षों से पंजाबी बाग सहकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
आम आदमी पार्टी में सुशील का आगमन
2013 का दिल्ली विधानसभा चुनाव मोती नगर से कांग्रेस के टिकट पर लड़ने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे पार्टी से दूरी बना ली थी। दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर आम आदमी पार्टी सरकार के काम से बेहद प्रभावित होकर सुशील 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनका जुड़ाव आपसी सम्मान के आधार पर रहा है।मई 2017 में सीएम अरविंद केजरीवाल ने श्री गुप्ता द्वारा संचालित स्कूलों में से एक में सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया था। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने तीन उम्मीदवारों में से एक के रूप में पूर्व कांग्रेस नेता सुशील गुप्ता को चुना।
वर्तमान समय में सुशील कुमार गुप्ता राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद के रूप में नियुक्त हैं। हाल ही में उन्हें हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर चुना गया।
नाम | सुशील कुमार गुप्ता |
जन्म | 1मई ,1961 को जींद, हरियाणा |
पेशा | व्यवसायी, राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(पूर्व) आम आदमी पार्टी (वर्तमान) |
पिता | श्री कलीराम गुप्ता |
माता | श्रीमती नरैनी देवी |
पत्नी | श्रीमती सुमित्रा देवी गुप्ता |