Congress will get a new legislature party leader today

Haryana कांग्रेस को आज मिलेगा नया विधायक दल का नेता, ये दो नाम चर्चा में..

हरियाणा

Hayana कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज चंडीगढ़ में होने जा रही है, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इस मीटिंग में हाईकमान की ओर से भेजे गए 3 ऑब्जर्वर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पार्टी के सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे।

जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन उपस्थित रहेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे कांग्रेस ऑफिस में आयोजित की जाएगी, जहां हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नए नेता का चयन किया जाएगा। इस बैठक में विधायक दल के नेता के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। बैठक में विधायक दल का नेता चुनने के साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी। इस मीटिंग में हुड्‌डा और सैलजा दोनों के समर्थक विधायक शामिल होंगे।

नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए दो नाम चर्चा में

इससे पहले 16 अक्टूबर को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में अपने समर्थक विधायकों के साथ एक बैठक की थी, जिसमें लगभग 31 नेता शामिल हुए थे। इस बैठक को विपक्ष के नेता के चुनाव से पहले हुड्डा का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। विधायक दल के नेता के पद के लिए हुड्डा और सैलजा गुट से दो प्रमुख नाम चर्चा में हैं। इनमें अशोक अरोड़ा और चंद्रमोहन बिश्नोई शामिल हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें