आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत के प्रांगण में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष राजेंन्द्र जागलान और विशिष्ट अतिथि राकेश पुनिया, डा. सुरेन्द्र सिंह व मेहर सिंह रहे। वहीं अध्यक्षता संगीत अध्यापक प्रमोद चोपड़ा द्वारा की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि राजेन्द्र जागलान ने झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लागू किया गया था और हमारे देश के संविधान को लागू किए हुए 75 वर्ष हो गए हैं और यह दिन हमारे लिए बहुत ही विशेष दिन है, क्योंकि यह हमें हमारे भारत के एक नए युग को दिखलाता है, यह दिन हमें हमारे महान पुरुषों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी दिलवाई। अगर हम भारत के इतिहास को पीछे मुड़कर देखें, तो यह हमारे हृदय को आश्चर्य से भर देता हैं, क्योंकि हमारे देश को अंग्रेजों ने कई वर्षों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ कर रखा। जिन लोगों ने हमारे देश भारत को गुलामी की जंजीरों से छुड़वाया। उन्हीं की बदौलत आज हम घरों में सुरक्षित बैठे हैं।

संघर्ष से लेकर लोकतंत्र तक का सफर एक बहुत ही लंबा सफर भारत के लिए रहा है और इस सफर में कई महान व्यक्तियों ने अपनी जान भी गवाई है। हमें देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों व सैन्य कर्मियों को भी नहीं भूलना चाहिए, जो हमेशा किसी भी त्याग और बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हमें इनके जज्बे व हिम्मत को सलाम है। इस मौके पर नेहा, सरोज, हिमांशी, सोनू वर्मा, सुरेन्द्र आर्य, अंकित, संजय, विनोद, सुनील, दिनेश, प्रशान्त, संदीप, कुशाल सहगल, मशक अहमद, गौरव मौजूद रहे।