fraud in online order

Charkhi Dadri : आई फोन की जगह बॉक्स में मिला साबुन का टुकड़ा

चरखी दादरी बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के चरखी दादरी शहर के गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को ऑनलाइन फोन खरीदने पर धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने चरखी दादरी सिटी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की शुरुआत की है। इस मामले में शिकायतकर्ता विशाल ने बताया कि उन्होंने 11 अक्टूबर 2023 को एक आईफोन ऑर्डर किया था। उनकी पत्नी ने उसी दिन फ्लिपकार्ट से दो आई फोन ऑनलाइन खरीदे थे।

19 और 20 अक्टूबर 2023 को उनके घर पर फोन डिलीवर हुए जो उन्होंने रिसीव किए थे। बाद में जब उन्होंने बॉक्स खोला तो उन्हें देखा कि एक बॉक्स में पुराना फोन था और दूसरे बॉक्स में साबुन का टुकड़ा था। विशाल ने 31 दिसंबर को पुलिस को इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज करके मामले की जाँच शुरु कर दी है।