हरियाणा 5

Ambala: BJP  की मेयर प्रत्याशी शैलजा संदीप सचदेवा ने भरा नामांकन, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

हरियाणा अंबाला

Ambala नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेयर पद की प्रत्याशी शैलजा संदीप सचदेवा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया।

मंत्री अनिल विज के साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया, कालका विधायक एवं पूर्व मेयर अंबाला शक्ति रानी शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा सहित पार्षद, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने के बाद शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि भाजपा शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता का आशीर्वाद लेकर वे नगर निगम में शानदार जीत दर्ज करेंगी।

Whatsapp Channel Join

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि भाजपा ने एक योग्य और कर्मठ प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से खुश है, और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला।

अन्य खबरें

पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि: करनाल में शोक संतप्त परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले – कश्मीर में स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए हथियारों की सुरक्षा, देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई

पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि: करनाल में शोक संतप्त परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले – कश्मीर में स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए हथियारों की सुरक्षा, देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई