ambala-me atyachar ki hadh paar vivahita ko nikala ghar se bahar bacha girane ka dala dbaav

Ambala में अत्याचार की हद पार, विवाहिता को निकाला घर से बाहर, बच्चा गिराने का डाला दबाव

अंबाला हरियाणा

अंबाला में परिजनों के खिलाफ जाकर लव मैरिज करने वाली विवाहिता को ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज की डिमांड पूरी न होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं कि प्रेग्नेंट होने पर पति, सास और ससुर ने बच्चा गिराने तक का दबाव बनाया।

अंबाला कैंट के बंगाली मोहल्ला निवासी पीड़िता ने बताया कि उसने घर वालों के खिलाफ जाकर 26 नवंबर 2021 सिटी के रविदास माजरी निवासी जतिन से लव मैरिज की थी। यही नहीं, उन्होंने कोर्ट से प्रोटेक्शन भी ली थी। हालांकि, बाद में पति उसे अपने घर ले गया था। यहां कुछ दिन ठीक चला, लेकिन एक महीने बाद ससुरालियों का रवैया बदल गया। बातों-बातों में वे ताने देने लगे।

पुलिस पहले भी करवा चुकी समझौता
पीड़िता के मुताबिक, सास रजनी और ससुर राकेश कहते थे कि हमारे लड़के ने तुझ जैसी भिखारन से शादी कर ली। आरोपी पैसे की डिमांड करने लगे। अक्टूबर 2022 में ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। वह अपने मायके अंबाला कैंट आ गई। जब कोई समाधान नहीं हुआ तो फरवरी 2023 में ससुरालियों के खिलाफ सदर थाना अंबाला कैंट में शिकायत सौंपी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था।

Whatsapp Channel Join

मानसिक व शारीरिक रूप से किया प्रताड़ित

पीड़िता ने बताया कि मार्च 2023 में प्रेग्नेंट हो गई, लेकिन ससुरालजन उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। जब उसने बच्चा गिराने से मना किया तो मई 2023 में घर से निकाल दिया। वह तभी से अपने मायके रह रही है। ससुरलियों ने खाना-पीना तक नहीं दिया। दहेज न देने के कारण उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने उसके पति व अन्य के खिलाफ धारा 323 व 498-A के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।