1 5 scaled

कांग्रेस को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता BJP में हुए शामिल

हरियाणा पानीपत राजनीति

Panipat : हरियाणा की सियासत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। ये वही नेता हैं, जिन्होंने निगम चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत आजमाई थी।

ये दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल
भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में पूर्व पार्षद उम्मीदवार संजय रोड, कृष्ण पांचाल, सुरसा कश्यप, सुरेंद्र पांचाल, बलवान और ईश्वर का नाम शामिल है। इन सभी नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा जताई।

भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने किया स्वागत
भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने विधिवत रूप से इन नेताओं को पार्टी में शामिल किया और इसे भाजपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक जीत बताया। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी देश और समाज के विकास के लिए काम करने वाली पार्टी है।

Whatsapp Channel Join

2 6

जो नेता भाजपा में आए हैं, वे हमारी नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित हुए हैं। उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा और हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।” इस घटनाक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी का मानना है कि इन नेताओं के समर्थन से भाजपा आगामी चुनावों में और भी मज़बूत होगी।

अन्य खबरें