पंचकूला। हरियाणा पुलिस में अहम प्रशासनिक बदलाव होते हुए, IPS अधिकारियों के वेतन में समायोजन किया गया है। यह आदेश फरवरी 2025 से प्रभावी होंगे, और अब विभिन्न अधिकारियों को उनके नए पदों पर वेतन मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, मनीष चौधरी (आईपीएस, एचवाई: 2005-आरआर) को आईजीपी/सीआईडी (एच), पंचकुला से आईजीपी/एसीबी (एच), पंचकूला के पद पर समायोजित किया गया है। इसके साथ ही, शिव चरण (आईपीएस, SPS, HY: 2007) को आईजी/PTC, सुनारिया (रोहतक) से आईजीपी/हिसार रेंज, हिसार के पद पर समायोजित किया गया है।
इस समायोजन के चलते प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव हो सकते हैं, जिससे हरियाणा पुलिस के कार्य संचालन में नए दौर की शुरुआत हो सकती है। इस फैसले से संबंधित अधिकारियों और विभागीय प्रमुखों को सूचित कर दिया गया है।

यह कदम राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में नए अनुभव प्रदान करने की दिशा में उठाया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन बदलावों के बाद प्रशासनिक कार्यों में कितनी तेजी और प्रभावी बदलाव आते हैं।