CM SAINI

महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपए ? मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने बुलाई बैठक

चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा की Nayab Singh Saini सरकार के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष में 24 जनवरी को हरियाणा की जनता को कई नई परियोजनाओ की सौगात मिल सकती है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने 23 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें योजनाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए जाएंगे। बैठक में सरकार लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की गरीब महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

भारत नेट परियोजना की सेवाओं का विस्तार

इन परियोजनाओं में कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड ट्रैक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान  विश्व विद्यालय कुटैल (करनाल), पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय भिवानी शामिल है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय जींद, दिल्ली-अमृतकर-कटरा परियोजना और ग्राम सूचना प्रौद्योगिकी के लिए भारत नेट परियोजना की सेवाओं का विस्तार शामिल है।

Whatsapp Channel Join

मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

जिला सिविल अस्पताल गुरुग्राम और करनाल-यमुनानगर रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा। सभी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा ही किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। तीसरी बार भाजपा ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया। अब नायब सरकार के सौ दिन पूरे होने के मौके पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।

read more