City Tehlka

हरियाणा में मौसम का हाल, जानें बारिश के या गर्मी के हैं आसार

हरियाणा
  • दो दिन तक हरियाणा में मौसम साफ रहने का अनुमान
  • 14-15 अप्रैल को तापमान में और इज़ाफा होने की संभावना
  • 16 अप्रैल से गर्मी फिर से तेज़ी से बढ़ने लगेगी


Haryana Weather: हरियाणा में अगले दो दिन यानी 14 और 15 अप्रैल को मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि हाल ही में हुई बारिश का असर अभी भी वातावरण में महसूस किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 14-15 अप्रैल को तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके बाद 16 अप्रैल से गर्मी फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर देगी और तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है।

रविवार को प्रदेशभर में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। औसतन अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया। सबसे ज्यादा गर्मी रोहतक जिले में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले 24 घंटे के तापमान में बदलाव की बात करें तो सभी जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा है। जींद जिले में सर्वाधिक 3.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद वहां का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम पूरी तरह साफ रहा।

Whatsapp Channel Join