शीतलहर

Haryana में शीतलहर का कहर, 7 जिलों में किया गया अलर्ट जारी

हरियाणा

Haryana में शीतलहर का प्रकोप लगातार 11वें दिन भी जारी है। सुबह 7 जिलों, जिनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल शामिल हैं, में हल्की धुंध छाई रही। कैथल में धुंध के साथ पाला गिरने की भी खबर है।

शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 10-11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। इन जिलों के कुछ हिस्सों में बादल छाने की संभावना भी है।मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर तक हरियाणा में शीतलहर का असर रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रहेगा।

Whatsapp Channel Join

तापमान का हाल

सबसे ठंडा हिसार: न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री
करनाल और सिरसा: 3.8 डिग्री
पानीपत: 5.5 डिग्री
रोहतक: 6.6 डिग्री
गुरुग्राम: 6.7 डिग्री

तापमान में गिरावट की अधिक संभावना

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर हरियाणा में देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने ठंड और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अन्य खबरें