dhaarmik phainsee dres pratiyogita mein nanhen bachchon ne moha man

धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों ने मोहा मन, 6 दिन तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

पानीपत हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा में मॉडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा (हरियाणा मध्य प्रांत) की ओर से सांस्कृतिक सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत परिषद के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित करके की। समारोह में तहत प्रतिदिन 6 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

समारोह के पहले दिन धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें करीब 36 नन्हें बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान नन्हें बच्चे भगवान शंकर, श्रीकृष्ण, श्रीराम, मां दुर्गा की वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुंचे और सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका सुमन कपूर और हिमानी ने निभाई। निर्णायक मंडल की ओर से प्रतियोगिता के विजेता बच्चों के नाम की घोषणा की गई। धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कृधा गिरधर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दक्ष ने द्वितीय और जायल, श्रेयांश मल्होत्रा तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा यशवित, स्वस्तिका, राम टंडन को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2023 09 22 at 18.03.45 1

प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत

Whatsapp Channel Join

समारोह की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सर्वजीत बंसल ने की। उन्होंने परिषद के संरक्षक राजीव गुप्ता के साथ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर से पुरस्कृत किया। साथ ही सभी प्रतियोगियों को गिफ्ट पैक भी उपहार स्वरूप दिए गए। बजरंग सेवा मंडल की तरफ से अध्यक्ष विनोद मल्होत्रा ने दक्ष, राम टंडन और स्वस्तिका को पुरस्कृत किया। भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका अंजली अरोड़ा और रीना साहू ने निर्णायक मंडल का अभिनंदन कर आभार जताया। इस मौके पर परिषद की ओर से विकास साहू, सुनील मित्तल और मधु कपूर मौजूद रही।