Faridabad मकर संक्रांति के पावन अवसर पर फरीदाबाद में कई उत्सवों का आयोजन किया गया। इस खास दिन पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने समाज के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित किया।

विपुल गोयल के सागर सिनेमा स्थित कार्यालय में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने प्रसाद वितरण कर सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। मकर संक्रांति के मौके पर बाटा चौक के पास एक कंबल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विपुल गोयल ने स्थानीय लोगों से उनके मुद्दों और सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विपुल गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ‘नॉनस्टॉप हरियाणा’ और ‘नॉनस्टॉप फरीदाबाद’ के लक्ष्य पर काम कर रही है। हम फरीदाबाद को विकास का आदर्श उदाहरण बनाएंगे।