assembly elections

Haryana विधानसभा चुनाव 2024: कल होगी काउंटिंग, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी वोटों की गिनती

हरियाणा विधानसभा चुनाव

Haryana विधानसभा चुनावों की काउंटिंग कल 8 अक्टूबर को होगी। इससे पहले आज अधिकारियों और कर्मचारियों की रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इस प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी मशीनें सीसीटीवी और पुलिस सुरक्षा की निगरानी में रहेंगी।

सुबह 8 बजे से होगी वोटों की गिनती

मंगलवार 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। पानीपत के आर्य कॉलेज परिसर में चार जगहों पर 14-14 टेबल लगाई गई हैं, जहां एक बार में 14 बूथों के वोटों की गिनती की जाएगी। इसराना विधानसभा में सबसे कम 199 बूथ होने के कारण इसराना सीट का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है।

अलग- अलग राउंड में होगी वोटो की गिनती

विभिन्न सीटों पर वोटों की गिनती अलग-अलग राउंड में होगी। इसराना में 15वें राउंड में परिणाम की संभावना, पानीपत शहरी सीट में 16वें राउंड, समालखा में 17वें, ग्रामीण विधानसभा सीट में 20वें राउंड में परिणाम का पता चलेगा।

Whatsapp Channel Join

ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए तीन लेयर की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने भी सुनिश्चित किया है कि कोई हेरफेर न हो, जिसके लिए उन्होंने अपने पहरेदार मैदान में तैनात किए हैं।

विभिन्न सीटों पर मुकाबला

पानीपत शहरी सीट– कांग्रेस के वरिंदर बुल्ले शाह और भाजपा के प्रमोद विज के बीच सीधा मुकाबला है। निर्दलीय उम्मीदवार रोहिता रेवड़ी भी मजबूत स्थिति में हैं, हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार कांग्रेस के वरिंदर शाह बढ़त बनाए हुए हैं।
पानीपत ग्रामीण सीट– भाजपा के महिपाल ढांडा, कांग्रेस के सचिन कुंडू और निर्दलीय विजय जैन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। प्रचार के अंतिम दिनों में सचिन कुंडू और विजय जैन ने मजबूती हासिल की है।
समालखा सीट– कांग्रेस के धर्म सिंह छौक्कर और भाजपा के मनमोहन भड़ाना के बीच सीधी टक्कर है। हुड्डा फैक्टर के कारण धर्म सिंह छौक्कर को मजबूती मिली है, वहीं मनमोहन भड़ाना संगठन और अपनी मेहनत के चलते मजबूत हैं।
इसराना सीट– कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि और भाजपा के कृष्णलाल पंवार के बीच कड़ा मुकाबला है। बलबीर वाल्मीकि को हुड्डा फैक्टर का लाभ मिल रहा है, जबकि कृष्णलाल पंवार कई बार विधायक और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
12:45 बजे इसराना का परिणाम आ सकता है। वोटों की गिनती के एक राउंड में लगभग 20 मिनट का समय लगेगा। इसराना सीट के परिणाम की संभावना दोपहर 12:45 बजे तक बताई जा रही है।

अन्य खबरें