कांग्रेस

Haryana निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, विनेश और पूनिया का नाम गायब! भाजपा में शामिल हुईं काजल देशवाल

हरियाणा

हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 30 प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है, जिन्हें पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा सहित कई बड़े नेता शामिल हैं।

हालांकि, इस सूची से जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और किसान सेल के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया का नाम नदारद रहा, जिसे लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, सोनीपत नगर निगम के प्रचारकों की सूची में विनेश फोगाट का नाम जोड़ा गया है।

कांग्रेस हरियाणा 2

भाजपा में शामिल हुईं काजल देशवाल और 8 पार्षद

Whatsapp Channel Join

निकाय चुनाव से पहले सियासी हलचल तब और बढ़ गई जब पानीपत जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ उनके पति और 8 पार्षदों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों की सूची में कौन-कौन?

कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उदयभान, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा, सांसद जय प्रकाश, सांसद वरुण चौधरी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कैप्टन अजय यादव, चौधरी बिरेन्द्र सिंह, धर्मपाल मलिक, डॉ. आर.एस. कादियान, चंद्रमोहन बिश्नोई, विधायक आफताब अहमद,  विधायक चौधरी निर्मल सिंह,  विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक गीता भुक्कल, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि, विधायक कुलदीप वत्स, दिव्यांशु बुधिराजा, सुधा भारद्वाज, डॉ. पूनम चौहान, मनोज बागरी, रमेश सैनी, अमित यादव का नाम शामिल है।

congress
congress

निकाय चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के साथ ही चुनावी माहौल गर्मा गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। भाजपा जहां अपने पुराने किले को बचाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस इस बार मजबूत वापसी की रणनीति बना रही है।

निकाय चुनाव में दोनों ही दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कांग्रेस के बड़े नेता मैदान में उतरकर प्रचार की कमान संभालेंगे, वहीं भाजपा भी अपने प्रचार अभियान को धार देने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हरियाणा के स्थानीय चुनावों में मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं।

अन्य खबरें