Haryana सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 5 आईपीएस अधिकारियों और 3 एचपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सौरभ सिंह को फरीदाबाद का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार को IGP साउथ रोंज की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि ओमप्रकाश को IGP/ HAP मधुबन नियुक्त किया गया है।
वहीं राजेश दुग्गल को जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस फरीदाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ मोहित हांडा को AIG वेल्फेयर PHQ लगाया गया है। वीरेंद्र सांगवान को SP एंटी करप्शन ब्यूरो नियुक्त किया गया है।राजेश कुमार को DCP क्राइम, गुरुग्राम की जिम्मेदारी दी गई है।
