EMPLOYEES

Haryana सरकार की बड़ा कदम, Group C और D कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार, जानिए क्या होगा अगला कदम?

हरियाणा हरियाणा की बड़ी खबर

Haryana सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों से Group C और Group D के कर्मचारियों की सही जानकारी मांगी है, जिनकी नियुक्ति आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत की गई थी। मुख्य सचिव विवेक जोशी ने अफसरों से सवाल किया है कि कितने कर्मचारी जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत कवर हैं और कितने हटा दिए गए हैं।

इस बीच, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों की छंटनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो अस्थायी तौर पर नियुक्त थे। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि जो अस्थायी कर्मचारी जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत कवर नहीं होते, उन्हें नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद हटाया जाए।

जॉब सिक्योरिटी पर सरकार के सवाल

मुख्य सचिव ने सभी प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्तों, और जिला उपयुक्तों से पूछा है कि उनके विभागों में कितने अस्थायी कर्मचारी हटाए गए हैं और उनकी जानकारी भेजी जाए। इसके साथ ही, यह भी पूछा गया है कि क्या किसी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है या नहीं।

Whatsapp Channel Join

20,000 भर्तियों पर उठ रहे हैं सवाल

हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत करीब 20,000 पदों पर भर्ती की है, और अब इन कर्मचारियों की छंटनी का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। सरकार अब इस मामले में फैसला लेने की दिशा में गंभीर कदम उठा रही है।

अन्य खबरें