Chandigarh हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक बदलाव के तहत आईपीएस अधिकारी सौरभ सिंह को सीआईडी प्रमुख नियुक्त किया है। सौरभ सिंह इससे पहले फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। चार वर्षों तक सीआईडी प्रमुख का पद संभालने वाले आलोक मित्तल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने इस बदलाव को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है।

सौरभ सिंह , जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी हैं, अपने बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। साल 2018 में बेहतर अनुसंधान कार्य और सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानत हो चुके हैं। उनकी गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती है। इससे पहले वह पंचकूला के पुलिस आयुक्त, आईजी अपराध सहित प्रमुख पदों रह चुके हैं।
आलोक मित्तल साल 2007 में फरीदाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रह चुके हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने महिला पीसीआर की सेवा शुरू की थी। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। अब एसीबी का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। मित्तल ने अपने कार्यकाल में पंचकूला, क्राइम ब्रांच और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में सफलता से कार्य किया है।