हिसार के हलका उकलाना के गांव किरमारा में जननायक जनता पार्टी के विधायक अनूप धानक को काले झंडे दिखाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। किरमारा में गांव की समस्याओं को समाधान नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। वहीं श्रम और रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक का विरोध करने पर पुलिस ने ग्रामीणों को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया।
राज्यमंत्री अनूप धानक ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव किरमारा में पहुंचे। गांव में आयोजित कार्यक्रम मेंमंत्री के पहुंचने से ग्रामीणों के एक गुट में नाराजगी थी। वहीं स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव किरमारा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिससे समस्याओं का हल नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष है। उनकी समस्या की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इस दौरान बेटियों ने कहा कि गांव से कॉलेज जाने के लिए बस सुविधा का अभाव है।
वहीं बेटियों ने विधायक से कहा कि गांव से कॉलेज जाने के लिए बस की दविधाएं नं है। गांव के किसानों ने कहा कि उन्हें अब तक मुआवजा नही मिला है। वहीं ग्रामीणों को गांव की समस्या को लेकर परेशानियां झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों आ आरोप है कि राज्यमंत्री अनूप धानक गांव किरमरा में मूलभत सुविधाएं भी नहीं दिलवाए पाए हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को फायदा मिल सके।

