Chief Secretary TVSN Prasad

IAS TVSN प्रसाद बने हरियाणा के पूर्णकालिक मुख्य सचिव

हरियाणा

हरियाणा के वरिष्ठ IAS TVSN प्रसाद आज हरियाणा के पूर्णकालिक मुख्य सचिव बन गए है। निवर्तमान मुख्य सचिव संजीव कौशल के लंबी छुट्टी जाने के बाद टीवीएसएन को CS का अतिरिक्त कार्यभार मिला था। मुख्य सचिव बनने पर टीवीएसएन को अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई दी।

प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल बुधवार को रिटायर हो गए थे। हरियाणा के 1986 बैच के आईएएस संजीव कौशल सीएम नायब सिंह सैनी के पद संभालते ही 15 मार्च को छुट्टी पर चले गए थे। वह 30 जुलाई तक छुट्टी पर थे। 31 जुलाई को उन्हें सचिवालय आना था, मगर छुट्टी होने की वजह से आखिरी दिन वह दफ्तर नहीं पहुंच सके। उनके जाते ही प्रदेश सरकार ने कौशल के बाद सबसे सीनियर आईएएस टीवीएसएन प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया था।

कौशल के रिटायर होते ही प्रसाद पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त हो गए हैं। कौशल हरियाणा सरकार के कई अहम पदों पर रहे हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। कौशल के बड़े भाई सर्वेश कौशल भी पंजाब के चीफ सेक्रेटरी रहे हैं। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के निवासी हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें