बैंक का लोन पास करने के बहाने दिनदहाड़े एक महिला के घर में घुसकर एक बैंक एजेंट द्वारा महिला की सोने की चेन छीन कर फरार हो जाने का मामला सामने में आया है। महिला के पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की आरम्भ कर दी है।
मेन बाजार स्थित टक्कर चौक निवासी सोनू ने बताया कि उन्होंने अपने मकान पर लोन लेना था, जिसके चलते उनकी पत्नी ने एक एजेंट से फोन के माध्यम से लोन लेने की जानकारी ली और यह एजेंट प्रतिदिन लोन पास करवाने के लिए उनकी पत्नी से फोन पर दस्तावेज के लिए बात करता था।
शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वह एजेंट अपनी मोटरसाइकिल पर उनके घर आया और उसमें उनकी पत्नी घर पर ही थी और बातों में उलझाकर उसे एजेंट ने उनके पत्नी के गले में पड़ी करीब दो तोले की सोने की चैन खींचकर फरार हो गया।
मेरी पत्नी ने पूरी घटना के बारे में फोन पर मुझे बताया और मैं तुरंत घर पहुंचा और पूरे मामले की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जिसमें सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। एजेंट के गली से भागते हुए की वीडियो सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है।

