Screenshot 538

प्रदेश अध्यक्ष Omparkash Dhankhad ने G-20 व भारत लिखने पर जताई खुशी, कांग्रेस पर साधा निशाना

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कुरुक्षेत्र पंहुचे, जहां उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिये पार्टी संगठन की अल्पकालीन विस्तारक योजना ट्रैनिंग कैंप में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
ओमप्रकाश धनखड़ ने देश की जनता को इंडिया में आयोजित जी टवेंटी सम्मित की बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत और मजबूती दुनिया देख रही है। धनखड़ ने कहा इंडिया नाम गुलामी का प्रतीक था, आज भारत तरक्की एकता का प्रतीक है। उन्होंने जी टवेंटी समिट में भारत नाम लिखने पर खुशी जताई।
ओम प्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि मोहब्बत की दुकान में खूब लात घूंसे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा 2024 में हेट्रिक लगाएगी। ओमप्रकाश धनखड़ ने अल्पकालीन विस्तारकों को बधाइयां दी।

392 विस्तारक पार्टी के लिए करेंगे काम

बता दें कि कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र में पार्टी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त 392 विस्तारक कुरुक्षेत्र लोकसभा में पार्टी के लिए काम करेंगे। जिनमें कुरुक्षेत्र जिले के 163, कैथल के 169 और रादौर 60 विस्तारक हैं। पार्टी के निर्देश पर कुरुक्षेत्र वाले कैथल में और कैथल वाले कुरुक्षेत्र और रादौर में पार्टी की नीतियो का प्रचार कर 2024 का माहौल तैयार करेंगे। इस अल्पलाकालीन विस्तारक योजना की खासियत ये है कि इसमें 30 से 40 से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

Whatsapp Channel Join