ashaka tavara

HARYANA NEWS: अशोक तंवर पांच साल बाद CONGRESS में लौटे

महेंद्रगढ़ विधानसभा चुनाव हरियाणा

बीजेपी को तगड़ा झटका, महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की रैली के मंच पर हुए CONGRESS में शामिल, हुड्डा ने पहनाया CONGRESS का पटका

चडीगढ़। कहते हैं राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है, खासतौर पर हरियाणा में। यहां की धरती तो आयाराम गयाराम के के लिए प्रसिद्ध है ही। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जो हुआ वह भी इतिहास में दर्ज हो गया। पिछले पांच साल से पूर्व सांसद अशोक तंवर जिस कांग्रेस की आलोचना कर रहे थे और चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे थे, वही प्रचार के अंतिम घंटों में कांग्रेस में शामिल हो गए।

 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बड़ा उलट-फेर हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मतभेद के चलते पांच साल पहले CONGRESS पार्टी छोड़ने वाले पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर वीरवार को चुनाव प्रचार खत्म होने से करीब तीन घंटे पहले कांग्रेस में लौट आए। अशोक तंवर ने महेंद्रगढ़ में जनसभा के दौरान राहुल गांधी के सामने CONGRESS में वापसी की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अशोक तंवर के गले में CONGRESS का पटका पहनाकर उन्हें फिर से कांग्रेसी बना दिया।

Whatsapp Channel Join

भाजपा के टिकट पर अशोक तंवर ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में CONGRESS की कुमारी सैलजा के विरुद्ध चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गये थे। अशोक तंवर की CONGRESS में वापसी से करीब चार घंटे पहले कुमारी सैलजा ने नई दिल्ली में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। राजनीतिक सूत्र बता रहे हैं कि सैलजा ने ही अशोक तंवर की घर वापसी के लिए सोनिया गांधी को मनाया, जिसके बाद अशोक तंवर सीधे महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की जनसभा के मंच पर पहुंचे । उस समय रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे, जबकि सैलजा मौजूद नहीं थीं। बताते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सहमति के बाद ही अशोक तंवर को CONGRESS में वापस लिया गया है।

रैली के मंच पर पहुंचे अशोक तंवर ने राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा का अभिवादन किया। बोतल से पानी पी रहे राहुल ने तंवर से हाथ मिलाया, जबकि हुड्डा ने गले में CONGRESS का पटका डाला। अशोक तंवर की कांग्रेस में वापसी को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। CONGRESS के पास अब दलित नेता के रूप में कुमारी सैलजा, चौधरी उदयभान और गीता भुक्कल के अलावा अशोक तंवर भी हो गये हैं। इंटरनेट मीडिया पर तंवर की कांग्रेस में वापसी को आया राम-गया राम के हैश टैग से संचालित किया जा रहा है।

अशोक तंवर ने करीब आठ माह पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने चार अप्रैल 2022 को आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और वहां 22 माह की राजनीति की। तंवर ने इस्तीफे का कारण इंडिया गठबंधन में आप- CONGRESS का एक होना बताया था। इसके बाद तंवर ने दिल्ली में जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की थी।

कुछ समय पहले वीरेंद्र और बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में लौटे

करीब 10 साल तक भाजपा में रहने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी कांग्रेस में लौट आये हैं। अशोक तंवर ने पांच अक्टूबर 2019 को CONGRESS छोड़ी थी, जिसके बाद वह आम आदमी पार्टी के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में भी रहे। तंवर ने अपना राजनीतिक मंच का निर्माण किया था, जो कि चल नहीं पाया।

अन्य खबरें