Mahendragarh के कनीना शहर से एक महिला लापता हो गई। युवती अपने साथ डॉक्यूमेंट और जेवरात ले गई।
जब कि अपनी 8 साल की लड़की को घर पर ही छोड़ गई। परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
मिली जानकारी के अनुसार परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधु की उम्र 20 वर्ष है। उनकी पुत्रवधु 11 जुलाई को नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स का परिणाम देखने के लिए घर से गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। उन्होंने अपने आस -पड़ोस व रिश्तेदारियों में अपनी पुत्रवधू की तलाश की। लेकिन वह नहीं मिली। उसने अपनी पुत्रवधू के पास लगभग 20 से 30 बार लगातार फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।