Untitled design 2025 01 20T091317.904

Neeraj chopra marriage : आखिर कौन हैं हिमानी मोर? जिन्होंने लिए नीरज के साथ सात फेरे, अब बनेंगी पर्सनल के साथ प्रोफेशनल लाइफ पार्टनर!

हरियाणा देश

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं, फैंस का ध्यान उनकी पत्नी हिमानी मोर पर टिक गया। हिमानी की कहानी उतनी ही प्रेरणादायक है जितनी नीरज की। हिमानी किस तर अब नीरज की पर्सनल के साथ प्रोफेशनल लाइफ की पार्टनर बनेंगी, आईए आगे जानते हैं।

IMG 20250119 WA0027 1

फैंस की बढ़ती उत्सुकता

हिमानी के खेल और शख्सियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज है। उनकी पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस इस जोड़ी को खेल और प्यार का परफेक्ट मेल बता रहे हैं। जून 1999 में जन्मीं हिमानी को खेल अपने परिवार से ही विरासत में मिला है। हिमानी मोर की यह प्रेरक यात्रा बताती है कि मेहनत और लगन से हर सपना साकार किया जा सकता है।

Whatsapp Channel Join

neeraj

प्रारंभिक शिक्षा की सोनीपत से शुरुआत

सोनीपत में जीटी रोड पर स्थित गांव लड़सौली की रहने वाली हिमानी मोर की शुरुआती पढ़ाई सोनीपत जिले के लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल से हुई। यह वही स्कूल है, जिसने भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी तैयार किया है। हिमानी ने प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की।

himani

शिक्षा और खेल का संगम

दिल्ली के मिरांडा हाउस और अमेरिका के साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करते हुए उन्होंने शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्तमान में वह अमेरिका में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की मास्टर डिग्री कर रही हैं और एमहर्स्ट कॉलेज में ग्रेजुएट असिस्टेंट के रूप में काम करती हैं।

himani1

खेल ने जोड़ी खास डोर

नीरज और हिमानी के बीच खेल ने एक खास कड़ी का काम किया। दोनों ही अपने-अपने खेल में भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। नीरज को एक ऐसी जीवनसंगिनी मिली है, जो उनकी खेल भावना और मेहनत को बखूबी समझती हैं। नीरज और हिमानी की यह जोड़ी भविष्य में खेलों की दुनिया के लिए मिसाल बनेगी।

himani2

खेल में चमकती उपलब्धियां

हिमानी ने भारत और विश्व स्तर पर टेनिस में अपनी पहचान बनाई। वह 2017 में विश्व जूनियर टेनिस रैंकिंग में नंबर-2 पर रहीं और भारत में सीनियर महिला वर्ग में उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 14वीं रही। उन्होंने ताइवान में विश्व विश्वविद्यालय टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाया। पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हिमानी का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के एक खेल परिवार में हुआ।

अमेरिका में शिक्षा और करियर

हिमानी ने साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी, अमेरिका से अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाया। वह वर्तमान में एमहर्स्ट कॉलेज में ग्रेजुएट असिस्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं, जहां वह वीमेन टेनिस टीम की ट्रेनिंग, शेड्यूल और बजट संभालती हैं। साथ ही, हिमानी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री भी कर रही हैं।

पिता ने कबड्डी में बनाया नाम, भाई और चचेरे भाई का भी खेलों में योगदान

हिमानी मोर के पिता चांदराम मोर सर्कल कबड्डी के मशहूर खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय कबड्डी टीम की कप्तानी की है और रेसलिंग में भी अपनी पहचान बनाई। हिमानी के छोटे भाई हिमांशु मोर टेनिस के खिलाड़ी हैं और खेल कोटे से वायुसेना में अधिकारी हैं। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में नागपुर में है। चचेरे भाई नवीन मोर कुश्ती में 19 बार इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 16 बार हिंद केसरी का खिताब जीता है। नवीन हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

पिता ने गांव में बनवाया स्टेडियम

हिमानी के पिता चांदराम मोर ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए अपने गांव लड़सौली में एक बड़ा स्टेडियम बनवाया है। वे हाल ही में सोनीपत के एसबीआई बैंक से रिटायर हुए हैं।

मां ने बेटी को बनाया टेनिस स्टार

हिमानी की मां मीना ने अपनी बेटी को खेल में आगे बढ़ाने के लिए कई त्याग किए। वे अपनी बेटी को बेहतर सुविधाएं देने के लिए गांव छोड़कर कई साल तक सोनीपत शहर में किराए के मकान में रहीं। मीना खुद एक कोच रह चुकी हैं और उन्होंने बेटी को टेनिस स्टार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अन्य खबरें