पंजाब की कैबिनेट मंत्री(Punjab minister) खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान(Anmol Gagan Mann) इस माह शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी 16 जून को तय हुई है। अनमोल गगन मान की शादी चंडीगढ़ में रहने वाले शाहबाज सिंह से होगी। शादी की रस्में जीरकपुर(Zirakpur) के एक प्रसिद्ध मैरिज पैलेस में संपन्न होंगी, जहां तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
इससे पहले पंजाब की कैबिनेट के अन्य मंत्री हरजोत सिंह और गुरमीत सिंह मीत हेयर भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अनमोल गगन मान की शादी की खबर ने उनके प्रशंसकों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। शादी में शामिल होने के लिए कई गणमान्य व्यक्तियों के आने की उम्मीद है।

अनमोल गगन मान अपनी गायकी और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उनकी शादी को लेकर उनके परिवार और समर्थकों में बहुत उत्साह है। शादी की तैयारियों को लेकर जीरकपुर में माहौल खासा उत्साहित है और सभी रस्मों को खास अंदाज में मनाने की योजना बनाई गई है।