Panipat : शक्ति केंद्र प्रवास कार्यक्रम(Shakti Kendra Pravas Program) के तहत भाजपा(BJP) जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट(Dushyant Bhatt) ने इसराना विधानसभा क्षेत्र के गांव आसन खुर्द में ग्राम सभा की बैठक को संबोधित किया। बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्राण रत्नाकर, वरिष्ठ भाजपा(BJP) नेता राजवीर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलविन्द्र आर्य और युवा भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का तेजी से विकास केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई ग्रांट के एक-एक रुपये का सदुपयोग विकास कार्यों में किया जाता है। यही नहीं भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें भी अंतोदय की भावना से अनेक विकास कार्य करवा रही हैं। भाजपा की सरकार भय, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त अमन शांति का वातावरण बनाने में सफल हुई है। सभी प्रदेशों में अमन चैन कायम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं, इसलिए हरियाणा को भी आने वाले विधानसभा चुनाव के महायज्ञ में अपनी आहुति देकर प्रदेश में फिर एक बार में भाजपा सरकार बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(Haryana CM) के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री प्रतिदिन नई घोषणा कर जनता के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम(smiles on people’s faces) कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करके सुशासन देने के सभी प्रयास किए हैं। प्रदेश से जातिवाद और भाई भतीजावाद को समाप्त करके पूरी पारदर्शिता के साथ बिना किसी खर्ची-पर्ची के प्रतिभाशाली युवाओं को बड़ी से बड़ी सभी प्रकार की सरकारी नौकरी योग्यता के अनुसार दी हैं। यदि प्रदेश को तेजी से विकास पथ आगे बढ़ते देखना है, तो फिर एक बार भाजपा सरकार को लाना होगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें और भाजपा की कल्याणकारी नीतियों से न केवल अवगत कराएं, बल्कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों का पूरा लाभ दिलवाने का काम करें।
