कांग्रेस युवा सेवा दल जिला पानीपत के अध्यक्ष अनिल सरोहा ने कार्तिक बंसल को समालखा ब्लाक का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। इस मौके पर सुनील बंसल, विनोद गोयल, विशु गोयल, मुकुल गर्ग एंव साहब सिंह बंसल पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवा दल मौजूद थे।
अपनी नवनियुक्त पर ब्लाक अध्यक्ष कार्तिक बंसल ने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीतियों से आमजन को जोड़ते हुए गतिविधियों को समय-समय पर संचालित कर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। बंसल ने कहा कि आज देश-प्रदेश में अराजकता, हिंसा, नफरत का माहौल है। महंगाई, बेरोजगारी इतिहास की सबसे बड़ी समस्या बन गई है।
देश को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। इन सब चिजो से कांग्रेस सरकार ही मुक्ति दिला सकती है। बंसल ने अपनी नियुक्ति पर विशेष तौर से विधायक धर्म सिंह छौक्कर व जिलाध्यक्ष अनिल सरोहा का धन्यवाद किया है।