Haryana में अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई अधिकारियों पर फोन न उठाने के आरोप लग रहे हैं, जिसके बाद राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों के रवैये पर नाखुशी जताई और कहा कि जन प्रतिनिधियों और आम जनता के फोन उठाने चाहिए।
अनिल विज ने कहा कि अधिकारियों का यह रवैया ठीक नहीं है, उन्हें जन प्रतिनिधियों और आम जनता के फोन जरूर उठाने चाहिए। मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए। आम आदमी पार्टी हार रही है, इसीलिए वे रो रहे हैं। हारता वही है जो रोता है।
आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर दिल्ली में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनका राजनीति में अनुभव है और उन्होंने तंज करते हुए कहा कि “हारता वही जो रोता है। आम आदमी पार्टी हार रही है, इसीलिए वे रो रहे हैं।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि इस बार का बजट मध्यवर्गीय लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए। इस पर अनिल विज ने कहा कि अगर ऐसा कुछ करना है तो मुख्यमंत्री को खुद ही अपने घर पर बैठकर यह काम कर लेना चाहिए।
हरियाणा में ओवरलोडेड वाहनों को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सख्त निर्देश दिए हैं और कहा कि ओवर लोडिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाई जा रही है, जो ओवर लोडिंग को दर्शाएगी। विज ने ओवर लोडिंग को भ्रष्टाचार की जड़ बताते हुए कहा कि कई लोगों की कोठियां महल बन गईं और कुछ लोगों के समुद्रों में जहाज खड़े हो गए हैं।
Read More News…..
Sonipat में कांग्रेस उम्मीदवार का बड़ा दावा, बोले- 36 बिरादरियों के साथ मिलकर करेंगे विकास
MBBS परीक्षा घोटाला: Haryana में विश्वविद्यालय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम, 41 पर FIR की सिफारिश
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी टैम्पो ट्रेवलर खड़ी बस से टकराई, चार की मौत, 19 घायल
Rohtak मेयर चुनाव: हुड्डा और भाजपा के बीच खिंच रही राजनीति की जंग, अनुसूचित वोटबैंक पर टिकी नजरें
Discover more from City Tehelka
Subscribe to get the latest posts sent to your email.