हरियाणा के Rohtak में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने तेजधार हथियार से उसका गला काटा, जिसके निशान पुलिस को लाश के गले पर मिले हैं। महिला का शव घर में खून से लथपथ पाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर बहू अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी वहां पहुंची और साक्ष्य जमा किए। मृतका की पहचान गांव मदीना गिंधरान निवासी 26 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में अब तक यह सामने आया है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है। दोनों के बीच घरेलू कलह के कारण विवाद चल रहा था और इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।