Screenshot 3639

Bhiwani में सफाई कर्मचारियों की बगावत, 18 सूत्रीय मांगों पर सरकार को दिया अल्टीमेटम, बड़े आंदोलन की चेतावनी

हरियाणा भिवानी

Bhiwani में नगर पालिका संघ हरियाणा के बैनर तले गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय क्रमिक हड़ताल शुरू कर दी। नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे 1996-97 की तर्ज पर बड़ा आंदोलन करेंगे।

सरकार से समझौते का परिपत्र जारी करने की मांग
सफाई कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम दानव और मनीषा ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि निकाय मंत्रियों के साथ हुए समझौते का परिपत्र जारी किया जाए, अन्यथा वे मजबूर होकर हड़ताल का दायरा बढ़ाएंगे।

Screenshot 3640

‘पैर धोने से पेट नहीं भरेगा, समान काम-समान वेतन चाहिए’
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पैर धोने से सम्मान नहीं मिलेगा, बल्कि उनकी मांगें पूरी की जाएं।

Whatsapp Channel Join

कर्मचारियों ने समान काम के लिए समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, खाली पड़े पदों पर भर्ती और 2017 के समझौते को लागू करने की मांग दोहराई। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।

अन्य खबरें