call

AAP की महिला कार्यकर्ताओं को फोन पर मिल रही जान से मारने धमकी, ऑडियो हुआ वायरल

सिरसा

आम आदमी पार्टी से जुड़ी जिले की कुछ महिला कार्यकर्ताओं को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। महिलाओं को फोन कर उन्हें परेशान करने का ऑडियो वायरल हो रहा है। महिलाएं जब उक्त व्यक्ति को फोन करने से मना करती हैं तो उक्त शख्स उन्हें जान से मारने और एके 47 चलाने की धमकी देता है।

पीड़ित महिलाओं ने इस बारे में कालांवाली और सिविल लाइन थाने में दी है। वहीं जान से माने की धमकी देने का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

फोन कर दे रहा अज्ञात जान से मारने की धमकी

Whatsapp Channel Join

आम आदमी पार्टी महिला विंग की संयुक्त सचिव दर्शना कौर ने बताया कि उनके पास बीते 3-4 दिनों से अज्ञात व्यक्ति की कॉल आ रही है। पहले उसने खुद को दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया और पार्टी संबंधित जानकारी मांगने लगा। बार-बार फोन किए जाने के कारण उन्होंने उक्त व्यक्ति को फोन न करने की चेतावनी दी। जिसके बाद से वह उन्हें एके 47 चलाने, जान से मारने की धमकी दे रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रहा है ऑडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में उक्त व्यक्ति कहा रहा है आपके उपायुक्त और एसपी भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते चाहे उनको उसका नंबर भी दे दो। दूसरी ओर दर्शन कौर ने बताया कि जिले की आम आदर्मी पार्टी से जुड़ी महिलाओं को भी उक्त व्यक्ति फोन कर रहा है। जिसके बाद उन्होंने अब सिविल लाइन थाना में पुलिस को शिकायत भी इस संबंध में दी है। वहीं उन्होंने अन्य महिलाओं को उक्त नंबर से आने वाली कॉल न उठाने की अपील की है।

पूरे प्रदेश में आप कार्यकर्ताओं को मिल रही धमकियां

आम आदमी पार्टी सिरसा लोकसभा के सचिव एडवोकेट विरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में ही आम आदमी पार्टी से जुड़ी महिलाओं के पास इस तरह की फोन कॉल आ रहे हैं। जिसके चलते कई स्थानों पर इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है तो कई थानों में शुक्रवार को शिकायत दी जाएगी।