sonipat

Sonipat में महिला पर दरांती से जानलेवा हमला, पुलिस पर शिकायत दर्ज ना करने के आरोप

सोनीपत

Sonipat में महिला पर उसके जेठ ने किया जानलेवा हमला। आरोप यह है कि जब महिला सुबह अपने खेतों से घर लौट रही थी तब उसके जेठ सुभाष और उसकी पत्नी ने से उसे गंदी गालियां दीं और सुभाष ने गंदे इशारे किए। इसके बाद वे दोनों बाइक पर बैठ कर चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार गांव छिछड़ाना की एक महिला ने बताया कि जब वह खेत से लौट रही थी तो उसके जेठ और जेठानी ने रास्ते में उस पर दरांती से हमला कर दिया। जिसके बाद वह पुलिस के पास गई तो पुलिस के एक अधिकारी ने हमलावरों का ही साथ दिया। बाद में वह इलाज के लिए अस्पताल में चली गई। वहां उसका इलाज चल ही रहा था की तीन लोगों ने उसे गालियां देनी शुरु कर दी और उसकी गर्दन को दबोच लिया। वहां मौजूद नर्स और अन्य व्यक्तियों ने उसे छुड़ाया।

डीएसपी के पास दी शिकायत

महिला ने बताया कि उसने सीधे गोहाना के DCP कार्यालय को जाकर पूरी घटना की जानकारी दी। उसने DSP को बताया कि पुलिस का एक अधिकारी उसके जेठ का ही साथ दे रह है। DSP ने संबंधित थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और पुलिस ने मामला दर्ज किया है फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें