Panchayat minister

Sonipat में पंचायत मंत्री ने किया ध्वजारोहण: परेड की ली सलामी; बच्चों ने दी देशभक्ति से भरी शानदार प्रस्तुतियां

सोनीपत

Sonipat की पुलिस लाइन में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिपाल ढांडा पहुंचे। पंचायत मंत्री ने पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया।

वहीं परेड ने उन्हें सलामी दी। महिपाल ढांडा ने सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी। शहीद के परिवारों को भी सम्मानित किया गया।

Add a subheading 66

महिपाल ढांडा ने कहा है कि देश की सीमाओं पर मुश्किल हालात में देश की आजादी में जवानों को योगदान हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने कहा आज प्रत्येक भारतवासी के लिए खुशी का दिन है। आज गली-मोहल्ले और हर घर तिरंगा लहरा जा रहा है।

Whatsapp Channel Join

Add a subheading 67

आज पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। देश की आजादी में अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा असंख्य देश भक्तों ने कष्ट और यातनाएं झेली हैं।

अन्य खबरें