sonipat-mamuli si khasuni per 2 chachere bhaiyo ko maari goli shor mchane per yuvak hue faraar

Sonipat : मामूली सी कहासुनी पर 2 चचेरे भाईयों को मारी गोली, शोर मचाने पर युवक हुए फरार

सोनीपत

सोनीपत में मामूली कहासुनी के बाद 2 चचेरे भाइयों को गोली मार दी गई। दोनों को घायलावस्था में परिजनों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया। घायलों में से एक युवक ने 1 महीने पहले ही एक लड़की से लव मैरिज की थी और घटना के दिन उसकी शादी की रीसैप्शन थी। थाना सेक्टर 27 में पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

देवड़ू रोड स्थित शिव कॉलोनी में गली 6 में रहने वाले निशांत गुलिया ने बताया कि वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। फिलहाल वह बीए सेकेंड में पढ़ रहा है। करीब 3 साल से उसकी जान पहचान गांव रबड़ा की लड़की से थी। दोनों ने करीब एक महीना पहले गाजियाबाद कोर्ट मे लव मैरिज की थी। 31 अगस्त को वह अपनी पत्नी को रोहतक के केवीएम होस्टल रोहतक से लेकर अपने घर शिव कालोनी आ गया था।

आटा मिल में जाते समय हादसा

Whatsapp Channel Join

निशांत के अनुसार शाम को घर पर शादी की खुशी मे रीसैप्शन की थी। उनकी देवडू रोड पर ऋषिकुल स्कूल से आगे गुलिया आटा मिल के नाम से मिल है। वह शाम को अपने दोस्त लक्ष्य निवासी मयूर विहार सोनीपत व केशव निवासी इंडियन कालोनी के साथ मिल पर जा रहे थे। गली के मोड पर अचानक दो लड़के स्कूटी पर आ गये और उनकी स्कूटी टकराने से बाल बाल बच गई। इसको लेकर उनकी स्कूटी सवार दोनों लड़कों से कहा सुनी हो गई।

मिल पर पहुंच कर किए फायर

पुलिस को दी शिकायत में निशांत ने बताया कि इसके बाद वह अपने दोनों साथियों के साथ अपनी मिल पर चला गया। कुद देर बाद ही दो गाड़ियों में सवार 6/7 युवक उनकी मिल पर पहुंचे। उन्होंने आते ही पूछा कि स्कूटी पर 3 लड़के कौन-कौन थे, जिन्होंने हमारे जानकारों के साथ झगडा किया था। निशांत ने उनसे कहा कि स्कूटी पर मैं व मेरे 2 दोस्त थे। इतना कहते ही 6/7 लड़कों मे से एक ने पिस्तौल निकालकर उस जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली निशांत को दाहिने कंधे पर लगी। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनकर उसके ताऊ का लडका आशीष मिल के बाहर आया तो उसी लड़के ने आशीष पर भी जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, वह भी गोली लगने से घायल हो गया।

शोर मचाने पर युवक गाडियों में हुए फरार

उन्होंने शोर मचाया तो युवक अपनी गाड़ियों में बैठक कर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सेक्टर 27 थाना के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि आशीष गुलिया (26) व निशांत गुलिया (20) लडाई झगड़े में घायल होकर अस्पताल में दाखिल हैं। वह साथी कर्मियों के साथ निजी अस्पताल में पहुंचा और दोनों को एमएलआर रिपोर्ट ली। डॉक्टर ने बताया कि दोनों गनशॉट से घायल हैं, उनको गोली लगी है। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। निशांत की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 147, 149, 307 आईपीसी व 25 54/59 आर्म्स एकट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी व गाड़ियों के नंबर के आधार पर हमलावरों का सुराग लगा रही है।