IMG 20250214 WA0032 scaled

Surajkund Mela: ओडिसा की संस्कृति का जादू, सूरजकुंड मेले में सेना पराक्रम और नृत्य का अद्भुत संगम

हरियाणा फरीदाबाद

Faridabad  38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हर शाम सांस्कृतिक रंग बिखेर रही है। थीम स्टेट ओडिसा के कलाकारों ने गुरुवार को बड़ी चौपाल पर अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

IMG 20250214 WA0033

ओडिसा के प्रतिभाशाली कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य और सेना पराक्रम की झलक पेश कर पंडाल में मौजूद सैकड़ों दर्शकों की तालियां बटोरीं। तलवारबाजी और साहसी युद्ध कौशल की झलक ने सेना की वीरता को जीवंत कर दिया, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। वहीं, गोटीपुआ और संबलपुरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ओडिसा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से सभी को रूबरू कराया।

IMG 20250214 WA0030

हरियाणा सरकार द्वारा मिले इस मंच के लिए कलाकारों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी डॉ. सुनील कुमार, जी.एम. आशुतोष राजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में पर्यटकों की उपस्थिति रही।

Whatsapp Channel Join

IMG 20250214 WA0035

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हर शाम ऐसी ही शानदार प्रस्तुतियों से सजी रहेगी, जहां कला, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

अन्य खबरें

पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि: करनाल में शोक संतप्त परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले – कश्मीर में स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए हथियारों की सुरक्षा, देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई

पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि: करनाल में शोक संतप्त परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले – कश्मीर में स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए हथियारों की सुरक्षा, देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई